पटना यूनिवर्सिटी में बमबाज़ी व फायरिंग के बाद राज्यपाल ने वीसी और एसएसपी को किया तलब
बिहार की पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार को दो छात्रावासों के छात्रों के गुटों के बीच बमबाज़ी और फायरिंग हो गई। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति (वीसी) केसी सिन्हा और ज़िले के एसएसपी को तलब कर मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
read more at हिन्दुस्तान


