Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वीडियो में रोते हुए खाने की गुणवत्ता की शिकायत करता दिखा सिपाही, यूपी पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 11 August, 2022
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक पुलिस कॉन्स्टेबल का वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए मेस के खाने की गुणवत्ता की शिकायत कर रहा है। वीडियो में कॉन्स्टेबल कह रहा है, "12 घंटे...ड्यूटी करने के बाद...सिपाही ये रोटी खा रहे हैं।" इस पर पुलिस ने कहा है, "शिकायतकर्ता सिपाही को...आदतन अनुशासनहीनता...गैर-हाज़िरी...लापरवाही से संबंधित...15 दंड पिछले वर्षों में...दिए गए हैं।"
read more at Twitter