हफ्तेभर में सस्ती हो गई चीनी, सरकार ने बताया- कितना कम हुआ दाम
सरकार के मुताबिक, चीनी की औसत खुदरा कीमत एक हफ्ते में 3.85% घटकर ₹62.57 प्रति किलो हो गई जो एक सप्ताह पहले ₹65.08 थी। वहीं, थोक कीमत भी ₹60.39 से घटकर ₹57.62/किलो रह गई है। बकौल सरकार, चीनी के आयात की अनुमति और थोक खरीदारों व कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट सख्त करने के बाद कीमतों में गिरावट आई है।
read more at News18 हिंदी


