पढ़ाई के लिए पिता के डांटने से नाराज़ 12वीं की छात्रा ने यूपी में फांसी लगाकर की खुदकुशी
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि छात्रा दिन में सो रही थी इसलिए उसके पिता ने उसे पढ़ाई नहीं करने के लिए डांटा था। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


