Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय यूपी में कई बीजेपी कार्यकर्ता झुलसे, सपा ने दी प्रतिक्रिया

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 15 September, 2024
हरदोई (यूपी) में शनिवार को 'मठाधीश और माफिया' वाले बयान के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ता झुलस गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। सपा ने कहा, "जो युवा भटके हुए हैं और बीजेपी की चाल समझ नहीं पा रहे वे जल्द स्वस्थ हों...बीजेपी किसी की सगी नहीं है।"