Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुबह अस्पताल में भर्ती और शाम को जीता गोल्ड मेडल, पोलैंड की पैरा ऐथलीट के जज़्बे ने चौंकाया

short by खुशी / on Friday, 3 October 2025
पोलैंड की पैरालंपिक चैंपियन क्लब थ्रोअर रोज़ा कोज़ाकोवास्का ने मंगलवार को दिल्ली में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में स्वर्ण पदक जीता। दरअसल, रोज़ा गंभीर डिहाइड्रेशन, उल्टी व हीट स्ट्रोक के चलते मंगलवार तड़के अपने कमरे में बेहोश मिली थीं और अस्पताल में कुछ घंटे बिताने के बाद उन्होंने एफ-32 स्पर्धा में भाग लिया व गोल्ड जीतकर दुनिया को चौंका दिया।