Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

16 वर्षीय अयान अफज़ल खान बने टी20 विश्व कप खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 16 October, 2022
यूएई के ऑल-राउंडर अयान अफज़ल खान टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की और 16 वर्ष 335 दिन की उम्र में टी20 विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तानी पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर (17 वर्ष 55 दिन) के नाम था।