Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामनवमी पर एमपी के मंदिर में हुआ हादसा, बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग अंदर गिरे

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 30 March, 2023
इंदौर (मध्यप्रदेश) में गुरुवार को एक मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए। बकौल रिपोर्ट्स, रामनवमी के चलते मंदिर में काफी भीड़ थी और कुछ लोग बावड़ी को ढंकने के लिए बनाई गई उसकी छत पर खड़े थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।
read more at Twitter