ESA ने वीडियो शेयर कर बताया, रॉकेट लॉन्च के समय उसके पैरों के पास खड़े हों तो आपको कैसा दिखेगा
यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने रॉकेट के लॉन्च होने का अब तक का सबसे क्लोज़अप वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। ईएसए ने बताया, "अगर आप रॉकेट के पैरों के पास खड़े हों तो आपको ऐसा दिखेगा...इसमें कैमरा नहीं बचा लेकिन हम वीडियो बचाने में कामयाब रहे।" ईएसए ने इस रॉकेट से कॉपर्निकस सेंटिनल -2सी सैटेलाइट स्पेस में भेजा है।
read more at Instagram


