इंडोनेशिया में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूएसजीएस के मुताबिक, यह भूकंप उत्तरी मालुकु प्रांत में हल्माहेरा द्वीप पर आया था और इसका केंद्र ज़मीन की सतह से 35 किलोमीटर नीचे था।
read more at NewsBytes हिन्दी


