Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन में हाईवे का हिस्सा ढहने से कम-से-कम 24 लोगों की हुई मौत, 30 अन्य घायल

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 1 May 2024
चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, ग्वैंगडोंग में बुधवार को एक हाईवे का एक हिस्सा ढहने से कम-से-कम 24 लोगों की मौत हो गई और 30 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, हाईवे का 17.9 मीटर हिस्सा ढह गया था और इस घटना में 18 गाड़ियां गिर गईं। यह हादसा मीझोऊ शहर और डाबू काउंटी के बीच हुआ।
read more at AP News