गूगल ने लॉन्च किया 'पासकीज़' टूल, अब बिना पासवर्ड के साइन-इन कर सकेंगे यूज़र्स
गूगल ने 'पासकीज़' नामक टूल रोलआउट किया है जिसकी मदद से यूज़र्स बिना पासवर्ड या 2-स्टेप वेरिफिकेशन के अपने गूगल अकाउंट में साइन-इन कर सकेंगे। दरअसल, 'पासकीज़' के ज़रिए यूज़र्स अपने डिवाइस के फिंगरप्रिंट, फेस या स्क्रीन लॉक-की से साइन-इन कर सकते हैं। गूगल ने कहा, "पासकीज़ आपके पासवर्ड से अलग हैं, ये केवल आपके डिवाइस में हो सकते हैं।"


