अदाणी ग्रुप ने चीन में खोली सहायक कंपनी
गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह ने चीन में एक सहायक कंपनी खोली है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग में अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने बताया कि सिंगापुर स्थित एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी अदाणी ग्लोबल पीटीई ने 2 सितंबर 2024 को शंघाई में अदाणी एनर्जी रिसोर्सेज़ लिमिटेड (एईआरसीएल) नामक कंपनी की स्थापना की है। एईआरसीएल ने फिलहाल अपना व्यवसाय संचालन शुरू नहीं किया।
read more at हिन्दुस्तान


