10 देशों से होकर गुज़रने वाली दुनिया की यह एकमात्र नदी है डेन्यूब
जर्मनी के काले वन के पहाड़ों में बसे दोनाउएशिंगन कस्बे के पास से निकलने वाली डेन्यूब नदी दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई काला सागर में मिल जाती है। यह नदी जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया, मोल्दोवा, यूक्रेन और रोमानिया में बहती है। यह यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है और इसकी कुल लंबाई करीब 2,850 किलोमीटर है।
read more at ABP न्यूज़


