आरजी कर अस्पताल द्वारा 50 मीटर दूर शौचालय जाने के लिए 'मजबूर' किए जाने पर मरीज़ की हुई मौत
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल पर इलाज के दौरान 50-मीटर दूर शौचालय तक पैदल जाने को 'मजबूर' करने का आरोप लगा है जिसमें 60-वर्षीय मरीज़ की मौत हो गई। परिवार के अनुसार, मरीज़ को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने उन्हें परिसर के गेट के पास सुलभ शौचालय जाने को कहा था।
read more at ABP न्यूज़


