एमपी में सीमेंट पिलर से लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, 7 लोगों की हुई मौत
रीवा (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को सीमेंट पिलर से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया जिससे कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा में 10 लोग सवार थे और सभी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


