'जोधाबाई' को क्यों कहा जाता था मरियम-उज़-ज़मानी?
इतिहासकारों के मुताबिक, हरखा बाई (जोधाबाई) का विवाह मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर से 1562 में हुआ था और उन्हें मरियम-उज़-ज़मानी कहा जाता था जिसका मतलब 'युग की मरियम' होता है। मरियम-उज़-ज़मानी उस महिला को कहा जाता था जो बादशाहों को संतान दिया करती थीं और बादशाह अकबर को पहली संतान देने वाली जोधाबाई थीं इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया।
read more at Times Now नवभारत


