Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐसी टीम में नहीं होना चाहता जो उस भारतीय टीम के खिलाफ खेले जिसमें चहल हो: स्वान

short by तान्या झा / on Friday, 8 October 2021
पूर्व इंग्लिश ऑफ-स्पिनर ग्रीम स्वान ने भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी इंग्लिश टीम में नहीं होना चाहता...जो उस भारतीय टीम के खिलाफ खेले...जिसमें चहल हो।" चहल का भारतीय टी20 विश्व कप टीम में चयन नहीं हुआ है।