यह अहंकार के बारे में नहीं था: 'हिंदी राष्ट्रभाषा' पर अजय देवगन से विवाद पर किच्चा सुदीप
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने 'हिंदी राष्ट्रभाषा' को लेकर अजय देवगन से कथित विवाद पर कहा है, "यह अहंकार के बारे में नहीं था...मुझे उकसाना होता...तो मैं पहले ट्वीट से ही ऐसा करता।" बकौल सुदीप, "हम दोनों इंडस्ट्री को समझते हैं...मैंने सम्मान से अपनी राय रखी थी।" सुदीप के 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं' बयान पर अजय ने प्रतिक्रिया दी थी।


