Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 19 June, 2025
दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो के विमान 6E 2006 की गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया।