ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की मेक्सिकन पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर रखा जिया गोयल
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की पत्नी व मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुन्योस ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर जिया गोयल कर लिया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "नए जीवन के कुछ लम्हें।" कुछ तस्वीरों में उनके साथ दीपिंदर भी नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, मार्च 2024 में दोनों की शादी की खबरें आई थीं।
read more at Hindustan Times


