AI से ट्रेक की प्लानिंग कर फंसे 3 अमेरिकी हाइकर्स, करना पड़ा रेस्क्यू
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के 3 हाइकर्स ने AI से 14,179 फीट ऊंचे माउंट शास्ता पर ट्रेक की प्लानिंग की लेकिन बाद में उन्हें रेस्क्यू करना पड़ा। AI ने चढ़ाई को करीब 8 घंटे का बताया था, जबकि उनका सफर करीब 16 घंटे तक खिंच गया। वे रास्ता भटक गए और अमेरिकी फॉरेस्ट सर्विस के क्लाइंबिंग रेंजर्स ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
read more at Firstpost


