कोहली ने आईपीएल से बाहर होने के बाद तस्वीर शेयर कर आरसीबी फैन्स का जताया आभार
आईपीएल 2024 से आरसीबी के बाहर होने के बाद बल्लेबाज़ विराट कोहली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार और तारीफें देने के लिए आरसीबी के फैन्स का शुक्रिया।" गौरतलब है कि आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में हरा दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


