Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किराए के मकानों में रह रहे मिडल क्लास के लोगों को अपना घर बनाने में मदद करेंगे: सीतारमण

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 1 February, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट-2024 पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किराए के घरों, झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मिडल क्लास के लोगों को घर खरीदने/बनाने में मदद करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसका नाम 'मध्यम वर्ग आवास योजना' होगा। यह सीतारमण द्वारा पेश किया गया छठा बजट था।