Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गेट्स ने कोविड-19 टीकों में बताईं 2 कमियां, कहा- दोबारा संक्रमण से बचाने वाले टीके की ज़रूरत

short by रौनक राज / on Wednesday, 12 January 2022
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि कोविड-19 की मौजूदा वैक्सीन्स गंभीर बीमारी और मौत से बचाती हैं लेकिन उनमें दो प्रमुख कमियां हैं। बकौल गेट्स, वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं और वैक्सीन सीमित अवधि तक ही संक्रमण से बचाती है। उन्होंने कहा, "हमें दोबारा संक्रमण से बचाने वाली वैक्सीन्स की ज़रूरत है।"
read more at Twitter