Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और मुझे वोट दें: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत

short by अनिल कुमार / on Sunday, 17 July, 2022
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले वोट करने वाले सभी सदस्यों (विधायकों और सांसदों) से अपील की है। उन्होंने कहा, "अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और मुझे वोट दें।" बकौल सिन्हा, "राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं...बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव...है।"