ब्रिटिश शासनकाल के चांदी के 282 सिक्के एमपी में ज़मीन में दबे मिले
आगर मालवा (मध्य प्रदेश) के एक गांव में शनिवार को खेलने के दौरान बच्चों द्वारा ज़मीन खोदने पर ब्रिटिश शासनकाल के चांदी के 282 सिक्के बरामद हुए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी सिक्के ज़ब्त कर लिए। तहसीलदार विजय सेनानी ने बताया कि एक सिक्के की अनुमानित कीमत करीब ₹800 है।
read more at हिन्दुस्तान


