'आरआरआर' को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म का मिला अवॉर्ड
एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' ने सोमवार को आयोजित 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड जीत लिया। एम.एम. कीरवानी द्वारा कंपोज़ किए गए फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने भी इसमें बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीत लिया है। 'नाटू नाटू' को हाल ही में गोल्डन ग्लोब में 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का अवॉर्ड मिला था।


