Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा: मुफ्त सैनिटरी पैड की मांग पर छात्रा से बिहार की आईएएस अफसर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 28 September, 2022
पटना (बिहार) में मंगलवार को 'सशक्त बेटी-समृद्ध बिहार' नामक कार्यक्रम में एक छात्रा ने अधिकारियों से पूछा, "पोशाक-छात्रवृत्ति की तरह सरकार ₹20-₹30 का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती क्या?” इसपर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने कहा, "मांगों का कोई अंत है?...कल को कहेंगे जींस-पैंट क्यों नहीं दे सकते…जब परिवार नियोजन की बात आएगी तब निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा।”