छेड़छाड़ का विरोध करने पर शख्स ने हरियाणा में चलती ट्रेन से महिला को फेंका, हुई मौत
फतेहाबाद (हरियाणा) में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति द्वारा चलती ट्रेन से फेंके जाने के बाद 30-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला के साथ यात्रा कर रहा उसका 9-वर्षीय बेटा टोहाना स्टेशन पर अपने पिता को ट्रेन के डिब्बे में रोते हुए अकेले मिला था। ट्रेन से कूदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at NEWS18 हिंदी


