Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत पर पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दु:ख

short by अनिल कुमार / on Saturday, 4 June, 2022
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कम-से-कम 9 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दु:ख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट किया, "कैमिकल...फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है।" राष्ट्रपति ने लिखा, "घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की...कामना करता हूं।"