फवाद खान ने पाकिस्तान में मेरे लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक कर लिया था: अभिनेत्री मुमताज़
अभिनेत्री मुमताज़ ने एक साक्षात्कार में बताया है कि वह हाल ही में पाकिस्तान यात्रा पर गई थीं जहां पर पाकिस्तानी कलाकारों ने उनकी खूब खातिरदारी की। मुमताज़ ने कहा, "अभिनेता फवाद खान ने मेरे लिए एक पूरा रेस्टोरेंट बुक कर लिया था।" उन्होंने कहा, "राहत फतेह अली खान ने बीमार होने के बावजूद मेरे लिए गाना गाया।"


