उनका इंटरव्यू लेने के लिए 6-7 घंटे इंतज़ार किया था: शाहरुख से पहली मुलाकात पर आयुष्मान
ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान से पहली मुलाकात को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया, "मैं रेडियो में (बतौर आरजे) था...और मुझे उनका इंटरव्यू लेना था पर ले नहीं पाया क्योंकि...वह शूटिंग में व्यस्त थे।" उन्होंने कहा, "मैंने 6-7 घंटे तक इंतज़ार किया...उन्हें सेट पर देखा।" बकौल आयुष्मान, "शाहरुख ने मेरे जीवन को प्रभावित किया...वह मेरे आइकन हैं।"
read more at Times Now नवभारत


