Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल पर निर्भर करेगी मेरी प्रतिबद्धता: आईपीएल में खेलने को लेकर स्टोक्स

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 23 August 2022
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि किसी भी विदेशी लीग में खेलने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता उनके अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, "मैंने चार साल तक आईपीएल खेला है और मुझे काफी प्यार मिला है...लेकिन अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल देखने के बाद ही आईपीएल में हिस्सा लूँगा।" स्टोक्स आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से बाहर रहे थे।