एमपी में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटने से गर्भवती महिला की हुई मौत, 31 लोग घायल
डिंडोरी (मध्य प्रदेश) में बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया जिससे एक गर्भवती महिला की मौत हो गई व 31 लोग घायल हैं। घायल हुए 6 लोगों की हालत गंभीर है और 3 को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। बकौल रिपोर्ट, हादसा ओवरलोडिंग के चलते हुआ और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


