Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घर में खेलते समय एमपी में पानी से भरी बाल्टी में गिरी 15 माह की बच्ची, डूबने से हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 27 September, 2022
खरगौन (मध्य प्रदेश) में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरने के बाद 15-महीने की बच्ची की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता के अनुसार, हादसे के समय घर में बच्ची व उसका 5-वर्षीय भाई था और अन्य लोग मज़दूरी करने गए हुए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।