मणिपुर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले 3 विस्फोट होने से पुल हुआ क्षतिग्रस्त
कांगपोकपी (मणिपुर) में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले मंगलवार देर रात 3 विस्फोट हुए जिसके चलते एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी समूह ने घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है और इसकी जांच की जा रही है।


