मैं उनसे ज्यादा भारतीय हूं: तुषान भिंडी संग क्रॉस कल्चरल मैरिज पर ऐक्ट्रेस एवलिन शर्मा
ऐक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने पॉडकस्ट 'लव मैटर्स विद एवलिन शर्मा' में पति डॉ. तुषान भिंडी के साथ अपनी क्रॉस कल्चरल शादी पर कहा, "मेरे पति गुजराती हैं और मैं पंजाबी जर्मन हूं लेकिन मैं उनसे ज्यादा भारतीय महसूस करती हूं क्योंकि मैंने भारत में 10 साल गुज़ारे हैं।" उन्होंने कहा कि तुषान हिंदू और वो ईसाई हैं।


