कश्मीरी पंडितों के समर्थन में बडगाम जाना चाहती थी, नज़रबंद कर दिया गया: मुफ्ती
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर बताया है कि वह कश्मीरी पंडितों के समर्थन में बडगाम जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया है। उन्होेंने कहा कि कश्मीरी मुसलमान और पंडित एक-दूसरे के दर्द के प्रति सहानुभूति रखते हैं। गुरुवार को राहुल भट्ट नामक कश्मीरी पंडित की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
read more at इंडिया टीवी


