हरियाणा में अविश्वास प्रस्ताव आया तो बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट करेगी जेजेपी: दुष्यंत
जेजेपी नेता व हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अगर हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा तो जेजेपी, बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट करेगी। दरअसल, 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के चलते हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में आ गई है। इससे पहले मार्च में बीजेपी व जेजेपी का गठबंधन टूट गया था।
read more at Hindustan Times


