कर्नाटक में प्रपोज़ल ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर की 21 वर्षीय युवती की हत्या
कर्नाटक के हुबली में एक 23 वर्षीय युवक ने बुधवार तड़के एक 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर कथित तौर पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, प्यार का प्रपोज़ल ठुकराने से नाराज़ युवक ने वारदात को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
read more at लेटेस्टली


