विराट कोहली ने आउट होने के बाद अंपायरों से की बहस
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को केकेआर के खिलाफ आउट होने के बाद ऑन-फील्ड अंपायर से बहस की। गेंदबाज़ हर्षित राणा ने अपनी गेंद पर कैच पकड़कर कोहली (7 गेंद में 18 रन) को आउट किया। कोहली ने नो-बॉल के लिए रिव्यू लिया था लेकिन थर्ड अंपायर ने कहा कि गेंद वैध है और उन्हें आउट करार दिया।
read more at हिन्दुस्तान


