रिसेप्शनिस्ट पर होटल में रुकने वालों से संबंध बनाने का दबाव डालते थे आरोपी: उत्तराखंड पुलिस
बकौल पुलिस, ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी पर आरोपी रिज़ॉर्ट में रुकने वालों से शारीरिक संबंध बनाने को कहते थे। एएसपी पौड़ी शेखरचंद्र सुयाल के अनुसार, बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा व होटल मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पीड़िता को मनाने के लिए ऋषिकेश लाए और उसे नहर में फेंक दिया।
read more at हिन्दुस्तान


