Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलआईसी ने बीपीसीएल में करीब ₹1,598 करोड़ में खरीदी 2% से अधिक हिस्सेदारी

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 28 September, 2022
एलआईसी ने पिछले साल दिसंबर से अब तक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में करीब ₹1,598 करोड़ में 2% से अधिक हिस्सेदारी खरीदी है। एलआईसी ने मंगलवार को एक नियामकीय फाइलिंग में बताया कि बीपीसीएल में उसकी हिस्सेदारी 15,25,08,269 शेयर से बढ़कर 19,61,15,164 शेयर हो गई है। प्रतिशत के हिसाब से हिस्सेदारी अब 7.03% से बढ़कर 9.04% हो गई है।