Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लता मंगेशकर को अभी आईसीयू में ही रहना होगा, उनके लिए प्रार्थना करें: डॉक्टर

short by तान्या झा / on Saturday, 15 January 2022
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया है कि उन्हें अभी कुछ और समय अस्पताल में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। हमें इंतज़ार करना होगा...उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है, 92 वर्षीय लता मंगेशकर कोविड-19 से संक्रमित हैं।