हम बीजेपी से तो बड़े नहीं हैं: कैसरगंज सीट से अब तक टिकट घोषित ना होने को लेकर बृजभूषण
कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा टिकट घोषित ना किए जाने को लेकर कहा है, "हम भारतीय जनता पार्टी से तो बड़े नहीं हैं, हो सकता है इसके पीछे पार्टी की कोई रणनीति हो।" उन्होंने पत्रकारों से मज़ाक में कहा, "मेरे टिकट की घोषणा आपके कारण नहीं हो रही है।"
read more at हिन्दुस्तान


