सानिया मिर्ज़ा पर क्रश था, इंटर्नशिप के दौरान एक ऐड शूट में उनके साथ काम किया था: वरुण धवन
ऐक्टर वरुण धवन ने 'कर्ली टेल्स' को बताया है कि टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा उनका क्रश थीं। वरुण ने कहा, "मैंने एक ऐड शूट की इंटर्नशिप के दौरान उनके साथ काम किया था।" वरुण ने कहा, "शूट के दौरान सानिया ने मुझसे सेब मांगा था...लेकिन उनकी मां को नहीं पता था...सेब देने पर उनकी मां ने मुझे डांट दिया था।"


