पीएम दिन में कई रैलियां करते हैं, तेजस्वी लड़खड़ा जाते हैं: पीएम को बूढ़ा कहे जाने पर जेडीयू
पाटलिपुत्र (बिहार) लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बूढ़ा कहे जाने पर जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने कहा है, "पीएम दिन में कई रैलियां करते हैं और तेजस्वी यादव मंच पर लड़खड़ा जाते हैं।" गौरतलब है, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हाल ही में एक रैली में लड़खड़ाते हुए मंच से नीचे उतरे थे।
read more at हिन्दुस्तान


