दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में शनिवार को राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी। सिसोदिया ने हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों के नाम पत्र में 'जल्द बाहर' आने की बात लिखी थी। उन्हें फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


