सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग फूलों से खेली होली
होली के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई (यूपी) पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव, उनके (अखिलेश) चाचा शिवपाल यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अखिलेश ने कार्यक्रम की तस्वीरें 'X' पर शेयर कर लोगों को होली की बधाई दी है।
read more at हिन्दुस्तान


